गुरुवार, 1 अक्तूबर 2009

आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ….



आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ....
क्यों न हम भी संत कहलाये ........
एक धोती धारण करके हम भी ………
दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढाये ……
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए …।


एक गोल गोल ऐनक लगाए ……………
और दुनिया को बुरा न देखने का उपदेश पढाये …
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए …।


खद्दर धारण करके हम भी ……..
गाँधी टोपी खूब जचाये …..
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ….

हम भी पैदल दांडी यात्रा कर आए ……..
ज्यादा नही तो एक तसला ही सही ………
भरा नही तो खाली ही सही ……
अपने सर पर हम उठाये ………
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए …।


हजारों को न तो दो को ही सही ……
सच्चो को न सही , मॉडल ही सही ………..
किसी गरीब को गले गले लगा कर फोटो खिचवाये ……..
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए …।


क्यो न हम भी खादी घर से
एक चरखा तुंरत ले आए …..
ड्राइंग रूम में उसे सजाये …..
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ....


हम भी जनता का आह्वान करे ……..
उसको गरीबी और भूख से आजादी के सपने दीखालाये …..
उन सपनो की एवज में , हाँ सिर्फ़ सपनो की एवज में …..
हम अपने घर को , समृधि से भर पाए….
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ....


वो गाँधी था, उसने करके दीखलाया …..
सत्य अहिंसा के रास्ते मातृभूमि को आजाद कराया ….
चलो हम उसके कथ्यों और कर्मो का लाभ उठाये ....
आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ....

15 टिप्‍पणियां:

  1. धन्यवाद् अनिल जी, आपके प्रोत्साहन के लिए

    जवाब देंहटाएं
  2. ajay bahut hi sunder or kitni satye likhi hai adhunik or banavati duniya key liye.........हजारों को न तो दो को ही सही ……
    सच्चो को न सही , मॉडल ही सही ………..
    किसी गरीब को गले गले लगा कर फोटो खिचवाये ……..
    आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ....bahut sunder ek ek ko galey lagao to pyar ..bahut sunder

    जवाब देंहटाएं
  3. Ajay..mst say thanx for sending me this link ....coz so tat only i came to know how gr8 ur in real mannor .....GoD bless u ma friend

    जवाब देंहटाएं
  4. चिट्ठा जगत में आपका हार्दिक स्वागत है. लेखन के द्वारा बहुत कुछ सार्थक करें, मेरी शुभकामनाएं.
    --
    महिलाओं के प्रति हो रही घरेलू हिंसा के खिलाफ [उल्टा तीर] आइये, इस कुरुती का समाधान निकालें!

    जवाब देंहटाएं
  5. हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और शुभकामनायें
    कृपया अन्य ब्लॉगों पर भी जाकर अपने अमूल्य
    विचार व्यक्त करें

    जवाब देंहटाएं
  6. Bahut hi achcha likha hai aapane, mujhe ummid hai ki aapaki yah rachana logon ko gaandhi ke marg par chalane ke lie prerit karegi.shubhakaamanaon ke saath

    जवाब देंहटाएं
  7. लाभ उठाना छोड़, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराएं।
    आओ सीने पर गोली खाएं, देश के लिये कुछ तो कर जाएं।

    जवाब देंहटाएं
  8. एक गोल गोल ऐनक लगाए ……………
    और दुनिया को बुरा न देखने का उपदेश पढाये …
    आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए …।

    bahut khoob ......
    yahi kavitaye insaan ko insaan banati hai
    ek kavi ka dayitav bhi kuch hota hai usko bahut achche se aapne nibhaya hai

    जवाब देंहटाएं
  9. हम भी जनता का आह्वान करे ……..
    उसको गरीबी और भूख से आजादी के सपने दीखालाये …..
    उन सपनो की एवज में , हाँ सिर्फ़ सपनो की एवज में …..
    हम अपने घर को , समृधि से भर पाए….
    आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ...

    aajkal yeh hi toh ho raha hai
    bahut sahi aaina dikhaya hai
    badhai

    जवाब देंहटाएं
  10. हम भी जनता का आह्वान करे ……..
    उसको गरीबी और भूख से आजादी के सपने दीखालाये …..
    उन सपनो की एवज में , हाँ सिर्फ़ सपनो की एवज में …..
    हम अपने घर को , समृधि से भर पाए….
    आओ चलो हम भी गाँधी बन जाए ...

    aajkal yeh hi toh ho raha hai
    aapne sahi aaina dikhaya hai
    badhai

    जवाब देंहटाएं